नैनीताल। हाईकोर्ट अधिवक्ता लिपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने गौलापार हल्दानी क्षेत्र में मासूम बच्चे की हत्या की निंदा की है। जिला प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध कठोेर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने ग्राम प्रधान से बात कर पीड़ित परिवार को कानूनी मदद देकर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। कहा है कि उनकी पत्नी एडवोकेट नीति जोशी और अधिवक्ता केके तिवारी ने परिवार को निःशुल्क कानूनी सहायता देने की घोषणा की है।