नैनीताल। कुमाऊं विवि ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। कुलसचिव डॉ. एमएस मंद्रवाल ने बताया कि विवि की ओर से जारी सूचना के तहत यूजीसी-नेट, जॉइंट सीएसआईआर-नेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साथ और शोध अध्यादेश-2023 के तहत लिखित परीक्षा से छूट प्राप्त अभ्यर्थियों को सीधे साक्षात्कार के आधार पर प्रवेश मिलेगा। इनका चयन मेरिट के अनुसार विवि परिसरों एवं संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में होगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू हो चुकी है जिसकी अंतिम तिथि छह अप्रैल निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल की वेबसाइट ukentrancephd.samarth.edu.in पर पंजीकरण कर सकते हैं।