फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शहर में मौसम सुहावना, पर्यटकों की भीड़ उमड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शहर का शनिवार को मौसम सुहावना रहा जिससे पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दिन भर अच्छी धूप खिली रही जिससे हल्की गर्मी का एहसास हुआ। सप्ताहांत होने के कारण शहर में पर्यटकों की भीड़ रही। सड़कों पर दिन भर सैलानियों की आवाजाही अधिक रही। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों, जैसे नैनीझील और मॉलरोड पर लोगों की चहल-पहल देखी गई। पर्यटकों ने नौका विहार का आनंद लिया और आसपास के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। सैलानियों की ओर से खरीदारी करने पर कारोबारियों के चेहरे पर भी रौनक दिखी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें