हल्द्वानी। मटर गली व्यापारी एसोसिएशन ने मंगलवार को डीके पार्क में बैठक का आयोजन किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर निगम चुनाव के लिए व्यापारी वर्ग को वोट करने के लिए जागरूक करना था। वक्ताओं ने कहा कि शहर को वादे नहीं इरादे वाला महापौर या पार्षद चाहिए। कहा कि विकास के साथ शहर में सफाई, स्ट्रीट लाइट, पानी, पार्किंग की व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। वक्ताओं ने सभी व्यापारियों से वोट करने की अपील की। यहां एसोसिएशन के अध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली, महामंत्री अतुल गुप्ता, मोइन बाबा, सौरभ सिंघल, त्रिलोक गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद