फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: व्यापारियों से सफाई व्यवस्था में सहयोग की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। तल्लीताल के व्यापारियों और सभासद गीता उप्रेती के आग्रह पर सफाई कर्मचारियों ने तल्लीताल पिछाड़ी बाजार में नालियों की सफाई की। पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने निरीक्षण कर कहा कि व्यापारियों की ओर से नाले के ऊपर काउंटर आदि रखने से सफाई कार्मिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वह सफाई कार्य के दौरान कार्मिकों को सहयोग करें। निजी स्तर पर भी नालियों में नियमित पानी डालकर सफाई रखें। पालिकाध्यक्ष ने सफाई निरीक्षक अमित कुमार को निर्देश दिए कि वह बाजार क्षेत्र का निरीक्षण करें और गंदगी व नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें