फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: होटल, रेस्टोंरेंट के अलावा अब 150 अन्य मदों पर रजिस्ट्रेशन की तैयारी

Thu, 07 Aug 2025 02:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर नगर पालिका क्षेत्र में होने वाले व्यावसायिक कार्य करने वालों की जानकारी इकट्ठा करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए व्यापारियों को अपने व्यवसायों का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए निगम ने होटल, रेस्टोरेंट, फड़ के अलावा रजिस्ट्रेशन के मद 150 तक बढ़ाने की योजना बनाई है। इसका प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन

मौजूदा समय में नगर पालिका में होटल, रेस्टोरेंट, फड़ समेत 15 मदों पर रजिस्ट्रेशन होता है। इस साल 392 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। अब नगर पालिका इन मदों को 150 तक बढ़ाने की योजना बना रहा है। इसके अंतर्गत किराना, मेडिकल, निजी ऑफिस समेत अन्य मदें शामिल होंगी। नगर पालिका के ईओ आलोक उनियाल ने बताया कि रजिस्ट्रेशन होने से नगर पालिका के पास भी शहर में व्यापार कर रहे लोगों की जानकारी होगी। बताया कि इसका प्रस्ताव अगली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। प्रस्ताव पास होने के बाद सभी के रजिस्ट्रेशन कराए जाएंगे।




मदें बढ़ने से बढ़ेगी पालिका की आय
मौजूदा समय में नगर पालिका में फड़ से लेकर शराब की दुकानों समेत 15 मदों पर रजिस्ट्रेशन किया जाता है। इसमें रजिस्ट्रेशन शुल्क 20 से 6000 रुपए तक वसूला जाता है। इस साल 392 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इससे पालिका को लगभग 70 हजार रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं अब मदें बढ़ने से पालिका की आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें