फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ग्राफिक एरा के छात्रों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दूचौड़। नशामुक्त भारत पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राफ़िक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी कैंपस में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि आईजी कुमाऊं डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि युवाओं में नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता लाने के लिए नशामुक्त भारत पखवाड़ा मनाया जा रहा है। साई नशामुक्ति केंद्र के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक से छात्रों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया। यहां कैंपस निदेशक मनीष बिष्ट, कोतवाल लालकुआं डीआर वर्मा सहित कैंपस के सभी छात्र और अध्यापकगण उपस्थित थे।
विज्ञापन





रामनगर में विभिन्न संगठनों ने निकाली रैली
रामनगर (नैनीताल)। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर नशा नहीं रोजगार दो आयोजन समिति ने स्थानीय प्रशासन, नगर पालिका, नैनीताल दुग्ध संघ लालकुआं, कल्पतरु वृक्ष मित्र समिति के सहयोग से शहीद पार्क से नशे के खिलाफ जन जागरूकता रैली निकाली। नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम ने नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। यहां एसडीएम गौरव चटवाल, संयोजक प्रभात ध्यानी, शिक्षक नवेंदु मठपाल, मनमोहन अग्रवाल, देवेंद्र भट्ट, भूपेश जोशी आदि रहे। उधर, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर ब्लॉक सभागार में आयोजित शिविर में नशीली दवाओं के संबंध में जागरूक किया गया। इस अवसर पर सचिव तहसील विधिक सेवा समिति/न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ कुमार, ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी, बीडीओ उमाकांत पंत, एसआई मनोज अधिकारी, पीएलवी जीवन सत्यवली आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें