रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने द्विवर्षीय डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 की औपबंधिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। बोर्ड की ओर से परीक्षा के चारों सेट की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई हैं।
विज्ञापन
बोर्ड के सचिव विनोद कुमार ढौंडियाल ने बताया कि 18 नवंबर को प्रदेश के 126 परीक्षा केंद्रों पर डीएलएड की परीक्षा कराई गई। बताया कि मंगलवार को बोर्ड की ओर से परीक्षा की उत्तर कुंजी बोर्ड की www.ukdeled.com और www.ubse.uk.gov.in पर अपलोड कर दी है। उन्होंने बताया कि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है तो वह तीन दिसंबर तक ऑनलाइन प्रत्यावेदन दर्ज करा सकता है।