फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जमरानी बांध की एक और बाधा पार, दूसरी डायवर्जन टनल भी खुली

Sun, 26 Jul 2026 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जमरानी बांध परियोजना में शनिवार को एक ओर उपलब्धि जुड़ गई है। परियोजना अधिकारियों के प्रयास से डायवर्जन टनल-1 की खोदाई का काम पूरा कर लिया गया है। टनल आरपार खुलने के बाद बांध की एक और बाधा पार कर ली गई है। करीब छह महीने में 8.10 मीटर व्यास और 644 मीटर लंबी टनल एक तैयार हो गई है।
विज्ञापन

600 मीटर लंबी डायवर्जन टनल-2 का काम इसी वर्ष 30 मार्च को पूरा कर लिया गया था। निर्धारित मानकों और सुरक्षा निर्देशों का पालन के करते हुए भू-वैज्ञानिकों ने जटिल परिस्थितियों के बावजूद काम तय समय पर पूरा किया है। अब गौला नदी के पानी को अस्थायी रूप से इन सुरंगों के माध्यम से मोड़ा जाएगा। इसके बाद सुरंगों की कंक्रीट लाइनिंग का कार्य किया जाएगा। वहां उप महाप्रबंधक बीबी पांडे और ललित बिष्ट, परियोजना प्रबंधक अजय पंत, योगेश कांडपाल और उमेश अग्रवाल और पीआईयू जमरानी स्थल का फील्ड स्टाफ मौजूद रहा। वहीं, शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि जमरानी बांध परियोजना से पेयजल समस्या दूर होने के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। साथ ही भीमताल को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी।
जमरानी बांध परियोजना के दोनों डायवर्जन टनलों की खोदाई का काम पूरा हो गया है। इससे लाइनिंग और अन्य संरचनात्मक कार्यों का मार्ग प्रशस्त हुआ है। यह परियोजना अधिकारियों के प्रयासों का परिणाम है। इससे क्षेत्र के विकास, सिंचाई और जल प्रबंधन को बल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महेश खरे, महाप्रबंधक, जमरानी बांध परियोजना




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें