रामनगर (नैनीताल)। कोरोना की रफ्तार उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रही है। सप्ताह भर में रामनगर में ही तीन युवक कोरोना पॉजिटिव आ गए हैं। शनिवार को भी रामनगर का एक युवक कोरोना पॉजिटिव आया। वह 19 मई को दिल्ली से रामनगर के बसई में आया था।
युवक दिल्ली से कार बुक कर आया था। कार में आठ लोग सवार थे। बसई, पीरूमदारा का रहने वाला युवक मंडावली चंद्रविहार, दिल्ली से लौटा। घर पहुंचने के बाद वह खुद ही कोतवाली गया। जहां से उसे छोई स्थित एक रिसॉर्ट में क्वारंटीन किया गया। 21 मई को उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। शनिवार की सुबह आई जांच रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव निकला। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक के बारे में जानकारी जुटाने में जुट गई। सरकारी अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. प्रशांत कौशिक ने बताया कि पुलिस और प्रशासन उन युवकों की जानकारी भी जुटा रहा है, जो युवक के साथ दिल्ली से आए थे। संवाद