फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया 

Sun, 19 Mar 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
विज्ञापन
कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र अजय रौतेला ने शनिवार को कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया और अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुआयने के दौरान रौतेला के द्वारा कार्यालय, हवालात, मालखाने, रिकार्ड रूम आदि की जांच की। रौतेला ने दरोगाओं से हथियार चलाये जाने, बलबे के समय अपनाए जाने वाली प्रक्रियाओं आदि के संदर्भ मे सवाल पूछे गए। उन्होंने हथियारों को लोड करने और उन्हें चलाए जाने के बारे में भी पूछा।
विज्ञापन


कर्मियों को कम जानकारी होने के कारण पुलिस लाइन में उन्हें 15 दिनों का अतिरिक्त प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। उन्होंने हवालात के सामने की ओर प्रकाश की व्यवस्था किये जाने, पुलिस कर्मियों के बैरक और आवास की समस्याओं के निराकरण आदि के लिये  प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। वहां एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, एसपी सिटी यशंवत सिंह चौहान, सीओ मिथलेश कुमार, कोतवाल विक्रम सिंह राठौर आदि थे।

रामनगर। पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से ही अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है। जनता के सहयोग के बिना पुलिस की वर्किंग अधूरी है। यह बात डीआईजी अजय रौतेला ने कही। वह कोतवाली में जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों से मुखातिब हो रहे थे। कहा कि बीट पुलिसिंग को पुन: सुचारु करके अपराधों पर अकुंश लगाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने ट्रैफिक की समस्या के लिए पालिका और स्थानीय लोगों की रायशुमारी से विकल्प ढूंढने, बाहरी लोगों के सत्यापन आदि पर जोर दिया। एक सवाल के जवाब मे कहा कि अच्छे लोगो के लिये उत्तराखंड पुलिस मित्र की भूमिका निभाती है और अपराधियों के लिए शत्रु की भूमिका। कहा कि अपराधों पर अंकुश के लिये नए तरीके इजाद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें