फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 15 से 20 मार्च तक होंगी कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षा

Tue, 12 Mar 2024 12:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कक्षा तीन से आठ तक के वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। होली के मद्देनजर परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया गया है। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं अब 18 मार्च से नहीं बल्कि 15 मार्च से होंगी। इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक आरके उनियाल ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग की ओर से जारी नए परीक्षा कार्यक्रम के तहत कक्षा एक और दो की परीक्षाएं पूर्ववत रहेंगी। कक्षा एक और दो के विद्यार्थी 18 मार्च को गणित, 19 मार्च को हिंदी और 20 मार्च को अंग्रेजी की परीक्षा देंगे। कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थी 15 मार्च को पर्यावरणीय अध्ययन, 16 मार्च को संस्कृत और उर्दू, 18 मार्च को गणित, 19 मार्च को हिंदी और 20 मार्च को अंग्रेजी की परीक्षा होगी। इधर, कक्षा छह से आठ तक की परीक्षाएं दो पाली में संचालित होंगी। 15 मार्च को पहली पाली ( 9:30 बजे से 12 बजे तक) में विज्ञान और दूसरी पाली (1 बजे से 3:30 बजे तक) में व्यायाम की परीक्षा होगी। 16 मार्च को सिर्फ पहली पाली में अंग्रेजी की परीक्षा होगी। 18 मार्च को पहली पाली में गणित और दूसरी पाली में कला, 19 मार्च को पहली पाली में हिंदी और दूसरी पाली में संगीत की परीक्षा होगी। 20 मार्च को पहली पाली में सामाजिक विज्ञान और दूसरी पाली में संस्कृत और उर्दू की परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा समाप्त होने के बाद मौखिक परीक्षा, व्यायाम कार्य या प्रोजेक्ट कार्य संपन्न कराए जाएंगे।

कक्षा एक और दो के प्रश्न पत्र विद्यालय स्तर पर बनेंगे
हल्द्वानी। कक्षा एक और दो के प्रश्न पत्र विद्यालय स्तर पर बनाए जाएंगे। कक्षा तीन से पांच के उर्दू विषय के प्रश्न पत्र भी विद्यालय स्तर पर तैयार होंगे। कक्षा छह से आठ तक उर्दू, संगीत और कला विषय जिन विद्यालयों में संचालित हो रहे हैं। वहां विद्यालय स्तर पर ही प्रश्न पत्र तैयार किए जाएंगे। शेष प्रश्न पत्र राज्य स्तर पर ही बनेंगे। संवाद
विज्ञापन


नए परीक्षा कार्यक्रम के तहत प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में वार्षिक गृह परीक्षा 15 से 20 मार्च तक होगी। कक्षा एक और दो के प्रश्न पत्र विद्यालय स्तर पर ही बनेंगे। इसके अलावा उर्दू, संगीत और कला विषय के प्रश्न पत्र भी विद्यालय स्तर पर बनेंगे। विद्यालय स्तर पर बनने वाले प्रश्न पत्रों की छपाई संबंधी निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

जगमोहन सोनी, मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें