फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया वार्षिकोत्सव

Fri, 05 Jun 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ग्राम पंचायत जंगलियागांव के राजकीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया। वार्षिकोत्सव में स्कूली बच्चों ने कुमाऊंनी और गढ़वाली गीतों पर प्रस्तुति देकर मन मोह लिया। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने विद्यार्थियों को भारत का भविष्य बताते हुए शिक्षा के साथ-साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। जिला पंचायत सदस्य विपिन जंतवाल ने विद्यार्थियों से हर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने को कहा। प्रधान राधा कुल्याल, पीटीए अध्यक्ष गोपाल दत्त पलड़िया और एसएमसी अध्यक्ष गोपाल सिंह पडियार ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से विद्यालय में विज्ञान विषय शुरू कराने की मांग की। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉॅ. बालम सिंह रैक्वाल, उमेश पलड़िया, कमलेश भट्ट, लक्ष्मण सिंह गंगोला, जानकी आर्या, सीईओ गोविंद जायसवाल, कैना चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें