फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्नू मलिक ने पवनदीप को उठाया गोद में

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड के बहुमुखी प्रतिभा के धनी पवनदीप राजन ने सोनी चैनल पर प्रसारित हो रहे बारहवें इंडियन आइडल में शनिवार और रविवार को फिर से अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से निर्णायकों और अतिथियों को दीवाना बना दिया। शो के एक अतिथि जाने माने संगीतकार अन्नू मलिक तो पवनदीप से इतने ज्यादा प्रभावित हो गए कि उन्होंने पवन को अपनी गोद में उठा लिया। इससे पहले उन्होंने शो से बाहर जाकर भरे ट्रैफिक में बाकायदा माइक लगाकर पवनदीप की शान में कसीदे पढ़े और उनकी तारीफ में खुद बना कर कविताएं भी सुनाईं। शो में अनु मलिक और उदित नारायण मेहमान थे।
विज्ञापन

नब्बे के दशक की थीम के कार्यक्रम में पवनदीप ने ‘रिफ्यूजी’ फिल्म का गाना ‘पंछी नदिया पवन के झोंके’ सुनाया, जो सभी को बहुत पसंद आया। पवनदीप ने दूसरा गाना दिल फिल्म का ‘हम प्यार करने वाले...’ सुनाया तो उनकी जबरदस्त गायकी से सुनने वाले हैरान रह गए। जब सब इस पर वाहवाही कर रहे थे तो अनु मलिक सीट से उठकर बोले, ‘बस अब बहुत हो गया। क्या चल रहा है? छोड़ो भैया छोड़ो।’ अनु मलिक बोले कि शो में दर्शक भी नहीं हैं, हम किसको बताएं कि यहां हो क्या रहा है।
इसके बाद अनु मलिक बाहर चले गए। जज नेहा कक्कड़ मुंह पर हाथ रखे हैरानी से देखती रह गईं हिमेश रेशमिया बोले ‘अरे ये सच में चले गए क्या?’
पवनदीप सहित सभी प्रतियोगी भी मायूस हो गए।
इसके बाद वह कार से मुंबई की व्यस्त सड़कों पर निकल पड़े और माइक पर कहने लगे कि गाड़ियां रोको मुझे सुनो, पहाड़ों से एक लड़का आया है। उसका नाम है पवनदीप& मैं उसे सुनकर आया हूं और उसका फैन हो गया हूं। उन्होंने कविता के रूप में अपनी भावनाएं यों जाहिर कीं -
विज्ञापन

‘ऐसा गाया गाना, सुर में ऐसा गाया राग’,
‘उसने तो बर्फ में लगा दी आग’,
जिसने मेरे दिल पर किया है वार, जिससे अन्नू मलिक को हो गया है प्यार, उसका नाम है पवनदीप।
वे फिर बोले--
‘दीवाली होगी दीये जलेंगे और जलेंगे दीप,
टिमटिमाता रहेगा सदा हमारा पवनदीप’
उसके बाद अनु मलिक शो पर वापस लौटे और पवन को गोदी में उठा लिया। बोले मैं तेरा डंका वहां बजा कर आ रहा हूं जहां सारा हिंदुस्तान है। खुद को हमेशा पवनदीप का सबसे बड़ा फैन बताने वाले शो के जज हिमेश रेशमिया ने कहा कि पवन तुम्हारा सबसे बड़ा फैन मैं था और रहूंगा लेकिन आज तुमने अनु मलिक को मुझसे भी बड़ा फैन बना लिया।
रविवार को भी सुपर डांसर थीम पर कार्यक्रम में जज शिल्पा शेट्टी, कोरियोग्राफर गीता ‘गुरु मां’ और अनुराग पवनदीप की प्रस्तुतियों से अचंभित रह गए।
तमाम अतिथि पवन से फरमाइश कर सुनते हैं गीत
नैनीताल। रविवार के एपीसोड में अतिथि गीता ने उनसे एक और गीत की फरमाइश की। इस पर पवनदीप के हमारी अधूरी कहानी गीत पर दर्शक झूम उठे। गीता बोलीं तुम्हारी गायकी सीधे दिल तक पहुंचती है। खास बात यह है कि पूर्व में भी शो के तमाम विशिष्ट अतिथि पवनदीप प्रतियोगिता के अतिरिक्त भी फरमाइश कर गीत सुन चुके हैं, जबकि किसी अन्य प्रतियोगी के साथ ऐसा नहीं हुआ। निर्णायकों और अतिथियों की जितनी तारीफ पवनदीप को मिली है वह भी औरों के हिस्से में नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें