फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हैप्पी बर्थडे नैनीताल के उद्घोष से गूंज उठा पंडाल

Sun, 19 Nov 2023 02:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
डीएसबी परिसर में मनाया गया नैनीताल का जन्मदिन। संवाद
विज्ञापन
नैनीताल। नगर का 182 वां जन्मदिन शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न संस्थाओं और संगठनों की ओर से बनाए गए केक आकर्षण का केंद्र रहे। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या व अन्य लोगों ने केक काटकर लोगों को नैनीताल के जन्मोत्सव की बधाई दी। इस दौरान पूरा पंडाल हैप्पी बर्थडे नैनीताल के उद्घोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन साह, ईशा साह और स्व. दीपक बिष्ट की पत्नी शालिनी बिष्ट की ओर से मल्लीताल बास्केटबॉल ग्राउंड में जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूली बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि रहीं विधायक सरिता आर्या ने कहा कि नैनीताल के अस्तित्व को बचाने के लिए सभी को सामूहिक पहल करनी होगी। इस मौके पर नवीन पांडे, अपर जिला अधिकारी शिव चरण त्रिवेदी, सनवाल स्कूल के प्रबंधक गौरव सनवाल, सेंट जोसफ के प्रधानचार्य ब्रदर हैक्टर पिंटो, बिशप की प्रधानचार्य बीना मैसी, प्रो.अजय रावत, आशा शर्मा, भवाली के पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, हेम चंद्र पांडे, डीएम भट्ट, त्रिभुवन फत्र्याल, मुन्नी तिवारी, अमनदीप सिंह आनंद, नासिर खान, ईसा साह, हेमंत रुवाली, दिनेश कटियार, कमल सिलेलाल, विक्रम सिंह बिष्ट, राकेश भट्ट, भूपेंद्र सिंह, सुनील बोरा आदि मौजूद रहे।


हवन यज्ञ के साथ सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई
नैनीताल। जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान पंडित केसी सुयाल के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन भी हुआ। सभी धर्मों के धर्मगुरुओं ने विश्व शांति के लिए प्रार्थना सभा की। ईसाई समुदाय की ओर से नीलम दानी, मुस्लिम समुदाय से मो. दिलावर, गुरूद्वारा महासभा से राजेंद्र सिंह ने प्रार्थना की।
विज्ञापन

-
इन्हें किया सम्मानित
नैनीताल। नैनीताल जन्मोत्सव समिति ने उल्लेखनीय कार्यों के लिए भारतीय शहीद सैनिक की शिक्षिका रेनू बिष्ट, आशा फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा शर्मा, पत्रकार अफजल हुसैन फ़ौजी, राज्य आंदोलनकारी मुन्नी तिवारी, डॉ. अजय रावत, सेंट जोजफ के प्रधानचार्य ब्रदर हेक्टर पिंटो, सनवाल स्कूल के प्रबंधक गौरव सनवाल, भवाली पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, करिश्मा सनवाल, त्रिभुवन फत्र्यालय, नीलम दानी, बेला नेगी को सम्मनित किया गया।


डीएसबी परिसर में भी हुए कार्यक्रम
नैनीताल। डीएसबी परिसर नैनीताल में भी नैनीताल का जन्मदिवस बनाया गया। इस दौरान परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा ने सभी विद्यार्थियों व क्षेत्रवासियों को बधाई दी। इस मौके पर प्रो. जीत राम, प्रो. लता पांडे, प्रो. ज्योति जोशी, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. सुषमा टम्टा, डॉ. विजय कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. भूमिका प्रसाद, डॉ. हिमानी कार्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें