फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हादसे के बाद विभाग की टूटी नींद, 47 लाख से सुधरेगा छीड़ाखान मोटर मार्ग

Sun, 19 Nov 2023 02:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
जंगलियागांव-बूढ़ाधुरा मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त हालत में। संवाद
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग पर शुक्रवार को हुए हादसे के बाद लोक निर्माण विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग छीड़ाखान मोटर मार्ग पर आपदा मद से स्वीकृत 47 लाख की धनराशि से गड्ढों को भरने के साथ क्षतिग्रस्त दीवार को सही कराएगा।
विज्ञापन

सड़क की मरम्मत और दीवार निर्माण के लिए विभाग को दो मद में धनराशि जारी हुई हैं जिसमें सड़क के गड्ढे भरान के लिए 32.78 लाख और क्षतिग्रस्त दीवारों को सही कराने के लिए 14.97 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है।
लोनिवि के सहायक अभियंता विश्वमोहन गिरी ने बताया कि विभाग को मिली धनराशि से छीड़ाखान मोटर मार्ग के गड्ढों का भरान और दीवारें सही कराई जाएंगी। कहा कि 20 अक्तूबर 2022 को उक्त मोटर मार्ग पीएमजीएसवाई से लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित हुआ है। कहा कि 26 किमी मार्ग पर डामरीकरण और सुधारीकरण के लिए 9.74 करोड़ का प्रस्ताव शासन भेजा है। शासन से धनराशि स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। बताया कि शनिवार से छीड़ाखान मोटर मार्ग पर सफाई अभियान चलाकर झाड़ियों का कटान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें