फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिड़ला विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया 

Sun, 15 Oct 2017 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।  
विज्ञापन
बिड़ला विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। बिड़ला विद्या मंदिर में 70वां वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडलायुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने किया। उन्होंने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत एवं जीडी बिड़ला द्वारा 1947 में स्थापित बिडला विद्या मंदिर प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


इस दौरान प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने वार्षिक उपलब्धियों बताया। अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा निर्मित विभिन्न विषयों कला, विज्ञान, फोटोग्राफी, वाणिज्य, हिन्दी, फ्रेंच, गणित, कंप्यूटर, रोबोट्रानिक्स एवं ऐपण आदि का अवलोकन भी किया।

इस दौरान उपप्रधानाचार्य बीएस राणा, संजय गुप्ता, टीसी भट्ट, आलोक अस्थाना, दिनेश गुप्ता, पीडी उपाध्याय, पीएस किरौला, बीएस बिष्ट, आशा शर्मा, एनएन तिवारी, जतिन ग्रोअर, लीला बिष्ट, ललित शर्मा आदि मौजूद थे। संचालन राजशेखर पंत ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें