फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीयू से नाराज व्यापारियों ने पुलिस को घेरा

Thu, 02 Jun 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को एसपी सिटी एवं सीओ का घेराव किया। उन्होंने चेकिंग के नाम पर सीपीयू पर आम लोगों से अभद्रता करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

 व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल और महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी पुलिस कार्यालय पहुंचे और एसपी सिटी यशवंत सिंह का घेराव किया।

उन्होंने व्यापारियों एवं आम नागरिकों के साथ सीपीयू जवानों द्वारा कानून व्यवस्था के नाम पर की जा रही अभद्रता पर रोष जताया। इस पर एसपी सिटी ने सीपीयू जवानों को बुलाकर आम लोगों से अभद्र व्यवहार न करने की चेतावनी दी। घेराव करने वालों में अमरजीत सिंह सेठी, प्रदीप सब्बरवाल, जिला उपाध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा, व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष गुरुचरन सिंह प्रिंस, राम प्रसाद कश्यप, अमरजीत सिंह सेठी, प्रदीप सब्बरवाल, हाजी नफीस, विनोद आनंद, चरणजीत सिंह, मंजीत सिंह, मनोज चौहान, चमन गुप्ता, गुरमीत सिंह, सुनील गुप्ता, संजय वर्मा, पीयूष गोयल, प्रभात तिवारी, पार्षद राजेंद्र अग्रवाल मुन्ना आदि थे।
विज्ञापन

 
चालान होने पर नाराज हुए थे कुछ लोग
हल्द्वानी। सीपीयू प्रभारी हरिकेश सिंह ने बताया कि सीपीयू उपनिरीक्षक ने एक व्यक्ति का चालान करते समय उसका नाम पता पूछ लिया था। इसी को लेकर कुछ लोग नाराज हो गए थे। सीपीयू के जवानों ने अभद्रता नहीं की है। सीपीयू की पूरी कार्रवाई रिकार्डिंग युक्त होती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें