फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: गुस्साए किशोर ने गौला में डूबने की दी धमकी...अफवाह फैली, परिजनों ने पकड़ा; पुलिस करेगी काउंसलिंग

Tue, 18 Aug 2026 11:22 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे एक किशोर ने किसी बात पर झगड़े के बाद गुस्से में घर से निकला और गौला नदी में डूबने की धमकी दी। परिजनों ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया और स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़कर घर वापस ले आए। 
विज्ञापन
गौला नदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे एक किशोर घर से नाराज होकर निकला और गौला नदी में डूबने की धमकी दी। घबराए परिजनों ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया और स्थानीय लोगों की मदद से किशोर को पकड़कर घर वापस ले आए। इस दौरान क्षेत्र में किशोर के डूबने की अफवाह फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मामला स्पष्ट हुआ।

विज्ञापन


एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि गुस्से में किशोर के घर से जाने की बात सामने आई है। फिलहाल बच्चे व परिवार से बातचीत की जा रही है। किशोर की काउंसलिंग भी कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें