फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध पति ने दी जान

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : Getty Images/Stockbyte
विज्ञापन
हल्द्वानी। सरस्वती विहार कॉलोनी धानमिल में रविवार की रात एक व्यक्ति ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस को बरामद सुसाइड नोट से पता चला कि वह पत्नी के मायके जाने से काफी दुखी था। उसने इस कदम का जिम्मेदार अपने साले को ठहराया है।
विज्ञापन

44 वर्षीय संजय कोहली डॉलर कंपनी में एएसएम के पद पर कार्यरत थे। बड़े भाई को कमरे में अचेत पड़ा देख छोटे भाई प्रकाश ने घटना की सूचना तुरंत 112 नंबर पर दी। जानकारी मिलते ही मंडी चौकी प्रभारी मुनव्वर हुसैन मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने मौके का मुआयना कर जहर का रैपर कब्जे में लिया और बेहोशी की हालत में संजय को बेस अस्पताल भेजा।
जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को उनके कमरे की तलाशी के दौरान एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा था कि उनकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर साले के साथ मायके चली गई। उसने (साला) मेरे परिवार को बर्बाद कर दिया है। पूछताछ से पता चला कि पत्नी डेढ़ महीने पहले पौढ़ी स्थित अपने मायके चली गई थी।
विज्ञापन

दोनों के बीच घरेलू मामले को लेकर विवाद हुआ था। मृतक संजय के भाई ने बताया कि वह काफी संवेदनशील थे। पुलिस ने पत्नी को संदेश भेजकर बुलाया है। कोतवाल संजय कुमार ने कहा कि सभी बिंदुओं की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें