फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नाराज सभासदों ने बोर्ड बैठक का किया बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। नगर पालिका भीमताल में बृहस्पतिवार को आयोजित बोर्ड बैठक का सभासदों ने बहिष्कार कर दिया। सभासदों ने बैठक में नहीं पहुंचकर ईओ पर सभासदों की अनदेखी कर पूर्व की बैठक में पास प्रस्तावों पर काम नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सभासद नीरज रैकुनी, उमेश पाठक, दीपक आर्या, शुभम नैनवाल ने बताया कि ईओ से कई बार लिखित और मौखिक रूप से जानकारी मांगने के बाद भी जानकारी नहीं दी जा रही है। सभासदों के साथ सही व्यवहार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन प्रस्तावों पर बोर्ड बैठक में चर्चा नहीं हुई थी, उनका प्रस्ताव रजिस्टर पर पारित कर भुगतान किया जा रहा है। सभासदों को संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। कहा कि जब तक लिखित में जवाब नहीं दिया जाएगा तब तक बैठक का बहिष्कार किया जाएगा। पालिका के ईओ उदयवीर सिंह ने बताया कि सभासदों की ओर से गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। पूर्व में पारित प्रस्ताव के निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। कई प्रस्ताव पर टेंडर प्रक्रिया चल रही है। सभासदों को बैठक में सभी जानकारी दी जानी थी लेकिन कुछ सभासद बैठक में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें