फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गायब बालिका को ढूंढने में लापरवाही पर नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। टीपीनगर क्षेत्र के फूलचौड़ से दस मई को गायब हुई किशोरी को ढूंढने में लापरवाही बरतने पर चौकी पुलिस के खिलाफ लोगों में गुस्सा है। किशोरी के परिवार के लोगों ने राज्य महिला आयोग की सदस्य से शिकायत की है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए पुलिस को जल्द से जल्द बालिका का पता लगाने के लिए कहा है।
विज्ञापन


परिवार वालों के शक के आधार पर अमित नाम के लड़के पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अब तक टीपीनगर चौकी की पुलिस इस मामले में धीमी गति से जांच कर रही है। जब बालिका के परिवार वालों को अहसास हो गया कि पुलिस उनकी सुन नहीं रही है तो उन्होंने राज्य महिला आयोग की सदस्य कंचन कश्यप से मुलाकात की। उन्होंने सीओ नितिन लोहनी से मिलकर जानकारी ली। उनके साथ बालिका के परिवार वाले भी थे। कंचन कश्यप ने कहा कि जिले में नाबालिग बच्चियों का आए दिन यौन शोषण हो रहा है, यह चिंता की बात है। ऐसे मामलों में सुस्ती जायज नहीं है, पुलिस को तत्परता दिखानी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें