फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: उप खनिज निकासी शुरू नहीं होने से वाहन स्वामियों में आक्रोश

Fri, 31 Jan 2025 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गौलापार (नैनीताल)। जनवरी का महीना खत्म होने को है लेकिन अब तक नन्धौर नदी में खनन निकासी का कार्य शुरू नहीं हो सका है। इससे उपखनिज निकासी के कारोबार से जुड़े 2000 वाहन स्वामियों में आक्रोश है। वाहन स्वामियों का कहना है कि वन विकास निगम ने नवंबर में ही वाहनों का नवीनीकरण का कार्य शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

वाहनों का टैक्स आदि जमा भी कर दिया है, लेकिन अब तक उपखनिज की निकासी शुरू नहीं हो सकी है। इधर, वन विकास निगम के डीएलएम धीरेश कुमार ने कहा कि वन विकास निगम की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वन विभाग नदी में रोड बनाने का कार्य चल रहा है। मार्ग बनते ही संभव: इसी सप्ताह से उपखनिज की निकासी शुरू कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें