फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आभूषण का कारोबार चमका, कारोबारियों के चेहरे भी चमके

Tue, 24 Oct 2023 02:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। त्योहारी सीजन में आभूषणों की बिक्री 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी की उम्मीद है। नवरात्र, दीपावली और सहालग आदि त्योहारी सीजन को देखते हुए युवा हाल मार्क ज्वेलरी की तरफ जाने लगा है। सगाई के लिए 14 और 18 कैरेट डायमंड रिंग तो वहीं विवाह के लिए पारंपरिक के साथ दक्षिण भारतीय आभूषण पहली पसंद बन रहा है। महंगा होने से हल्के वजन के सोने के आभूषणों के साथ चाँदी की डिमांड भी बढ़ी है। बड़े ब्रांड युवाओं की पसंद का खास ख्याल रख रहे हैं।
विज्ञापन



ज्वैलर्स लवीश वर्मा के अनुसार इस समय हॉलमार्क ज्वैलरी का ट्रेंड बढ़ा है। भले ही भाव ऊंचा हो युवाओं की ओर से सगाई रिंग की मांग काफी आ रही है। वहीं विवाह के लिए पारंपरिक डिजायन के अलावा इस समय दक्षिण भारतीय पैटर्न युवाओं में काफी दिखाई दे रहा है। भारी न होते हुए भी दक्षिण भारतीय ज्वैलरी में फुलावट पन होता है और आकर्षक लगती है।

सर्राफा कारोबारी और ग्रीन सिटी सर्राफा एवं स्वर्णकार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम रस्तोगी के अनुसार आने वाले सहालग सीजन में बाजार काफी बढ़ने की उम्मीद है। युवा चेन की डिमांड कर रहे हैं। वहीं महिलाएं मंगलसूत्र की खरीदारी कर रही हैं। इस बार चांदी भी खूब बिक रही है। खासकर नवरात्र में चांदी की कटोरी और प्लेट काफी बिकी। ज्वैलर ओजस्व पाल ने बताया कि सीजन शुरू हुआ है। स्वर्ण और डायमंड में युवाओं में फिंगर रिंग, इयर रिंग और स्वर्ण में कॉइन की डिमांड आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें