फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीय पर धन वर्षा

Wed, 22 Apr 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय तृतीय पर खूब धन वर्षा हुई। दावा है कि धनतेरस के बाद सबसे ज्यादा खरीदारी इस शुभ दिन हुई। दुकानों में देर रात तक ग्राहकों की भीड़ लगी रही। अक्षय तृतीया के दिन सामान खरीदने से लोग खुश थे, वहीं व्यापारी बिक्री के चलते गदगद रहे।
विज्ञापन


तनिष्क शोरूम में सुबह से ही भीड़ लगना शुरू हो गई थी। पूरा हाल पैक था। तनिष्क शोरूम के आपरेशन मैनेजर दीपक गुप्ता कहते हैं कि करीब डेढ़ करोड़ के जेवर सिर्फ एक दिन में बिके। श्री गुरु ज्वैैलर्स के प्रदीप खंडेलवाल कहते हैं कि हीरे के जेवर की खूब डिमांड थी। सामान्य दिनों की तुलना में चार गुना ज्यादा बिक्री हुई। अन्य ज्वैलर्स की दुकानों में भी यही हाल था।

वहीं, वाहनों की भी खूब बिक्री हुई। नैनीताल मोटर्स के भूपेश अग्रवाल कहते हैं कि सामान्य दिनों में 10 से 12 कार बिकती हैं, लेकिन अक्षय तृतीय पर तो रिकार्ड तोड़ 45 कार बिकी हैं। यही हाल दूसरे वाहन शोरूम का भी था। हर शोरूम से चमचमाते वाहन, दमकते चेहरे के साथ लोग वाहन खरीद कर निकले। इलेक्ट्रानिक उत्पाद के शोरूम भी खचाखच भरे थे।
विज्ञापन


जीवी इलेक्ट्रो वर्ल्ड (सैमसंग) के मैनेजर के लाल सिंह कहते हैं कि खूब बिक्री हुई। रूटीन दिनों में 30 तक फ्रिज, एसी, एलईडी एक दिन में बिकते हैं, लेकिन आज इनकी संख्या 80 तक पहुंच गई।

खूब बजी शहनाई, रोड पर लगा जाम
अक्षय तृतीया के दिन खूब शहनाई बजी। स्थिति यह थी कि नैनीताल रोड और आसपास के सभागार में करीब 70 तक शादियां थी। इसके चलते मार्ग पर जाम की स्थिति रही। लोग एक बरात से दूसरी जगह व्यवहार के लिए दौड़ लगाते भी रहे।  कुछ बाजार में भीड़, बाकी बराती ही सड़क पर दिख रहेे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें