फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंत माहेश्वरी बने माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के प्रेसीडेंट

Thu, 04 Aug 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
अनंत माहेश्वरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अप्रैल 1973 को हल्द्वानी में जन्मे स्व. श्री नरोत्तम शरण शारदा के नाती अनंत माहेश्वरी सुपुत्र श्रीमती इंदु एवं हरिकिशोर माहेश्वरी को माइक्रोसॉफ्ट इंडिया का प्रेसीडेंट बनाया गया है। उन्होंने अपने परिवार के साथ ही हल्द्वानी ही नहीं वरन उत्तराखंड का नाम भी देश में रोशन किया है। स्व. शारदा की सितंबर 2016 माह में ही जन्म शताब्दी है और अनंत अपने नाना को ही अपना आदर्श मानते है।  
विज्ञापन


वह पहली सितंबर 2016 से अपना कार्यभार संभालेंगे तथा एक जनवरी 2017 से बतौर प्रेसीडेंट माइक्रोसॉफ्ट इंडिया में काम करेंगे। श्री माहेश्वरी माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के चेयरमैन भाष्कर प्रामाणिक से कंपनी का कार्यभार लेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले वह अमेरिका मल्टीनेशनल कंपनी हनी वेल इंडिया के प्रेसीडेंट थे। कंपनी के मुताबिक बतौर प्रेसीडेंट माहेश्वरी भारत में माइक्रोसॉफ्ट प्रोडक्ट, सर्विस और सपोर्ट देखेंगे और कंपनी को प्रोडक्टिविटी प्लेटफार्म पर आगे ले जाने का काम करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें