नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्दयेश ने आनंद कुजरवाल को राजीव गांधी पंचायत राज का प्रदेश सचिव बनने की बध?
- फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। रानीबाग के पूर्व प्रधान आनंद कुजरवाल को राजीव गांधी पंचायत राज संगठन की राष्ट्रीय संयोजक मिनाक्षी नटराजन और प्रदेश प्रभारी अरविंद बाग की सहमति पर उत्तराखंड प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। रविवार को आनंद ने हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का आशीर्वाद लिया। नेता प्रतिपक्ष ने उन्हें बधाई दी और संगठन की मजबूती के लिए काम करने को कहा। प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल, पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रकाश जोशी, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, संजय साह, राहुल छिमवाल, ललित मोहन बिष्ट, घनश्याम शर्मा, पवन साह, दलजीत नेगी, शंकर सिंह आदि ने भी उन्हें बधाई दी है। संवाद