नैनीताल। मोहन लाल साह बालिका विद्यालय में लगभग 30 वर्ष तक प्रधानाध्यापिका रहीं स्वर्णलता रावत का रविवार को निधन हो गया। सुवा नाम से लोकप्रिय स्वर्णलता जाने माने पर्यावरणविद प्रो. अजय रावत की बहन थीं। 84 वर्षीय सुवा गत दिनों से अस्वस्थ थीं। बरेली में इलाज के दौरान उनका निधन हुआ। प्रो. रावत ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार सोमवार को रानीबाग में होगा। स्वर्णलता भारतखंडे विवि से विशारद प्रशिक्षित बेहतरीन संगीतज्ञ, हॉकी की खिलाड़ी, लेखिका, राष्ट्रीय स्तर की डिबेटर और बाल नाट्य निर्देशिका रहीं। अविवाहित रहीं स्वर्णलता के पिता ध्यान सिंह रावत भी अध्यापक थे। वे अपने पीछे एक बहन और दो भाइयों को छोड़ गई हैं। संवाद