फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी इजाजत के बिना शिफ्ट नहीं होगा कोई दफ्तर: वित्तमंत्री

Tue, 07 Jun 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने वाणिज्य कर विभाग के संभाग कार्यालय को रुद्रपुर शिफ्ट किए जाने की तैयारी का विरोध किया है। सोमवार को हुई बैठक में संगठन के केंद्रीय संयोजक डा. धर्म प्रकाश यादव एवं संरक्षक सुभाष मोंगा ने कहा कि हल्द्वानी कुमाऊं का प्रवेश द्वार है।

यहां विधिवत चल रहे वाणिज्य कर विभाग के संभाग कार्यालय को अगर शिफ्ट किया गया तो उसका पुरजोर विरोध किया जायेगा तथा जरूरत पड़ने पर हल्द्वानी बंद भी किया जायेगा। इधर, वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने इस बारे में पूछने पर कहा कि मेरी बिना इजाजत के कोई भी दफ्तर रुद्रपुर शिफ्ट नहीं होगा। वहीं, वाणिज्य कर आयुक्त दिलीप जावलकर ने भी दफ्तर शिफ्ट होने से इनकार किया है।
विज्ञापन

    
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल एवं महामंत्री विरेंद्र गुप्ता ने कहा कि वाणिज्य कर विभाग द्वारा बिना टैक्स के रेलवे से आ रहे माल को तो नहीं पकड़ा जा रहा। पहाड़ के छोटे छोटे व्यापारी जो टैक्स से कार्य कर रहे हैं उनका उत्पीड़न करने की नई तरकीबें निकाली जा रही हैं।  इस संबंध व्यापार मंडल का शिष्टमंडल वित्त मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश से मिलकर अपना विरोध जताएगा।
विज्ञापन


बैठक में कोषाध्यक्ष गुरुचरण सिंह, राजेंद्र फर्सवान, केंद्रीय सह संयोजक देवेश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता, उपाध्यक्ष नवीन वर्मा, अशोक वार्ष्णेय, राजेंद्र मुन्ना, दिनेश गुप्ता, अमरजीत सिंह, प्रदीप सब्बरवाल, विनोद आनंद, प्रवीण कुमार, भुवन जोशी, मनोज चौहान, जरियाब सिद्दीकी, हरीश रौतेला, रोहित जोशी, रामप्रसाद कश्यप, चमन गुप्ता, संजय वर्मा, प्रमोद भट्ट, जसवीर खनायत, जितेंद्र बर्गली, देवेंद्र मेहरा, चीनू बिंद्रा, गुरमीत सिंह, हाजी नफ ीस, इंदर भुटियानी, राजेश पुरी, शाकिर सिद्दीकी, मेहबूब अली आदि थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें