फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी और छात्रासंघ पदाधिकारियों को किया सम्मानित

Sat, 28 Mar 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राजकीय महिला महाविद्यालय छात्रासंघ की अध्यक्ष पूजा बुघानी, उपाध्यक्ष मृणालिनी त्रिपाठी, सचिव प्रिया कर्नाटक, उपसचिव ज्योति पंत, कोषाध्यक्ष शोभा बिष्ट, विवि प्रतिनिधि करिश्मा मेहता एवं कला संकाय प्रतिनिधि चारु आर्या को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इसके अलावा मेधावी छात्राओं परमजीत कौर, ललिता रौतेला, विशाखा पंत, भारती बुदलाकोटी, सुरभि वर्मा, हिना लोहनी, निर्मल उपाध्याय, दिव्या जोशी, नवनीत संधू, अनम सैफी, स्वाति बंगारी, चित्रा रौतेला एवं गणतंत्र दिवस परेड की प्रतिभागी रेनू जोशी, चैंपियन पूजा मेहरा को भी मुख्यमंत्री श्री रावत, उच्चशिक्षा मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश और श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने सम्मानित किया।

इससे पहले छात्रासंघ अध्यक्ष पूजा ने महाविद्यालय में नए विषय शुरू किए जाने की मांग की। जिस पर उच्चशिक्षा मंत्री ने कालेज की सभी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। वार्षिकोत्सव एवं छात्रासंघ समारोह में उच्चशिक्षा के पूर्व निदेशक डा. पीसी बाराकोटी, पूर्व जेडी डा. बीसी उप्रेती,  महाविद्यालय के डा. एके श्रीवास्तव, डा. एसडी तिवारी, डा. रितुराज पंत, डा. राकेश कुमार, डा. संगीता दुबे, डा. मधुलिका, एमबी कालेज के डा. एपी सिंह, डा. संतोष मिश्रा, डा. एएस उनियाल, कांग्रेस युवा कल्याण विभाग की उपाध्यक्ष डा. सुष्मिता पंत, एनएसयूआई के विपिन परगाई, मनोज भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


सीएम और उच्चशिक्षा मंत्री का जोरदार स्वागत
मुख्यमंत्री हरीश रावत, उच्चशिक्षामंत्री डा. इंदिरा हृदयेश, श्रम मंत्री हरीश दुर्गापाल का प्रभारी उच्चशिक्षा निदेशक डा. बीसी मेलकानी, महिला कालेज के प्राचार्य डा. जीएस बिष्ट, शिक्षक कर्मचारी नेता केडी परगाई, वीर सिंह बिष्ट, मोहन चंद्र भगत, आरसी पांडे आदि ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें