रामनगर। रामनगर के वन ग्राम सुंदरखाल को बचाने के लिए 10 लाख रुपये से तटबंध बनने का निर्णय लिया है। बीते दिनों भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मदन जोशी ने सुंदरखाल वन ग्राम को बाढ़ से बचाने की वन विभाग से मांग की थी।
विज्ञापन
रामनगर वन प्रभाग के एसडीओ अंकित बडोला ने बताया कि सुंदरखाल कोसी नदी के सटा हुआ है। ऐसे में यहां मानसून सीजन के दौरान बड़ी दुर्घटना होने की संभावना है। इसे देखते हुए उच्चाधिकारियों को नदी में चेनलाइजेशन का प्रस्ताव भेजा था।