हल्द्वानी। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को वार्ड-सात में कूड़ा पृथक्करण जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर निगम टीम ने घर-घर जाकर गीला कचरा, सूखा कचरा, सेनेटरी कचरा और विशेष देखभाल वाला कचरा कूड़ा गाड़ी को अलग-अलग तरह से देने की अपील की गई। अभियान में पार्षद सचिन तिवारी, मनोज नेगी, मनीष पांडे, रोहित कश्यप, पंकज द्विवेदी आदि शामिल रहे। संवाद