किच्छा। 11 वर्षों से फरार चल रहे एक शातिर अपराधी को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया और यहां से जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार ग्राम डूंगरगांव सागोला शोलापुर महाराष्ट्र निवासी शरद आनंद किरकट पर कोतवाली में धारा 307,399 व 401 के तहत मुकदमा वर्ष 2008 में दर्ज किया गया था।
आरोपी जमानत से छूटने के बाद फरार हो गया अदालत में आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट निकाल रखा था। लालपुर पुलिस चौकी प्रभारी जगत सिंह शाही और महेंद्र यादव फरार अभियुक्त की तलाश में महाराष्ट्र पहुंचे शाही ने बताया कि आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर दिया गया।
police- फोटो : POLICE LENCE WALA.jpg