फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

  कुमाऊं इंटर स्कूल कंप्टीशन में बच्चों ने दिखाया हुनर

Sun, 20 Nov 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो,  हल्द्वानी।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में 1800 बच्चों ने किया प्रतिभाग   - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 हल्द्वानी। आम्रपाली इंस्टीट्यूट में ‘कुमाऊं इंटर स्कूल कंप्टीशन 2016’ का आयोजन हुआ। इसमें मंडल के 30 स्कूलों से 1800 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।  प्रतियोगिताओं में विज्ञान, वाणिज्य और कला वर्ग के 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिताएं हुई।
विज्ञापन


विज्ञान क्विज में मनीष मासीवाल, कृष्ण जोशी प्रथम, विशाल जोशी एवं राहुल सिंह द्वितीय और रोहित भट्ट एवं भूपाल असवाल तृतीय स्थान पर रहे। रोबो गेम प्रतियोगिता में अंकुर सैनी और उमेश सैनी प्रथम, ऋतुराज शाह और विपुल बिष्ट द्वितीय व शशांक बिष्ट एवं मनीष जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।   

  ट्रेजर हंट प्रतियोगिता में जतिन कन्याल एवं मोनिका प्रथम, मनीष मिश्रा और सुमित कांडपाल द्वितीय, विजय बहुगुणा और राहुल रावत तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार लैन गेमिंग प्रतियोगिता में नितिन नेगी, कमल नेगी, राहुल बिष्ट, कोड डी कोड प्रतियोगिता में पवन भाकुनी, ईश्वर सिंह बोरा, युगल पाठक, ई पोस्टर प्रतियोगिता में निखिल सिंह, दक्षिता, मृदुल सिंह बिष्ट, पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रदीप भट्ट, जूही गोस्वामी, अफीफा मिकरानी, कौन बनेगा एकाउंटिंग चैंपियन प्रतियोगिता में नेहा कांडपाल, पारस दुम्का, अमया सिराडी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।  
विज्ञापन


   ऐड मैड प्रतियोगिता में प्रियंका, आयुशी, शैलू, कशिश और प्रवलीन ने प्रथम, हिमांक, अमन, विनय और रिचा ने द्वितीय और आरती, ममता, लता, पूजा और योगिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता में सादिया, आकृति पंत और गीता कपूर ने प्रथम, लक्षिता रावत और कामना उपाध्याय ने द्वितीय, अनन्या रावत और तुहिना बनर्जी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  

  क्विज मास्टर माइंड प्रतियोगिता में आकाश चौधरी ने प्रथम, सूरज सिंह ने द्वितीय और कौशल भट्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आईटी मास्टर माइंड प्रतियोगिता में यश अग्रवाल और कवन दीप चंडोक ने प्रथम, रजत जोशी और दिपांशु बोरा ने द्वितीय, धीरज जोशी और कृतिका शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मॉडल कांटेस्ट प्रतियोगिता में रोहन मेहरा, पंकज भट्ट एवं गुंजन पंचोली ने प्रथम, ऋषभ शर्मा एवं कमल जोशी ने द्वितीय, दीक्षा जोशी और हर्षिता बोरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साइंस टॉक प्रतियोगिता में रोहन मेहरा ने प्रथम, नागेंद्र ने द्वितीय और हिमांशु पांडे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  

  पुष्प सज्जा प्रतियोगिता में सौम्या जोशी और अवंतिका पांडे ने प्रथम, मनप्रीत और निलोफर ने द्वितीय, सोनिया जोसेफ  और मानसी जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मास्टर शैफ  प्रतियोगिता में रिया एडमंड और हिमांशी रिखाडी ने प्रथम, सृष्टी काला और मॉरेंन सिंह ने द्वितीय, काजल मेहरा और निकिता चिलवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  

  संस्थान के सीओओ प्रो. एसके सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। समन्वयक संजय पसरीचा और अंदलीब कमाल रहे। कार्यक्रम में आरसी मोंगा, सीईओ डॉ. संजय ढींगरा, प्रो. ऋतिक दूबे, कुल सचिव डॉ. पंकज शाह आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें