फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पंजीकरण कर गौला से खनन, लताड़ा

Fri, 05 Feb 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, लालकुआं (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन और खान विभाग ने इमलीघाट में अवैध खनन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए छापामार अभियान चलाया। इस दौरान कई वाहन बिना पंजीकरण खनन निकासी करते पकड़े गए।
विज्ञापन


 साथ ही कई वाहनों में निर्धारित मानक से अधिक उपखनिज लदा मिला। एसडीएम ने गेट पर तैनात वन कर्मियों को फटकार लगाई और पकड़े गए वाहन वन विकास निगम के डीएलएम के सुपुर्द कर दिए।

एसडीएम पंकज उपाध्याय ने खान विभाग, वन विभाग की टीम के साथ गौला नदी के इमलीघाट गेट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दर्जनों ओवरलोड वाहन गेट से निकासी कर रहे थे।
विज्ञापन


 टीम को देखते ही कुछ खनन कारोबारी चोर रास्ते से फरार हो गए। तो कुछ लोगों ने ओवरलोड माल गिराकर अपने को ईमानदार जताने की कोशिश की। एसडीएम पंकज उपाध्याय ने दो दर्जन ओवरलोड वाहनों को रोककर वन निगम को कार्रवाई के निर्देश दिए।

साथ ही डीएलएम को निर्देश दिए कि ओवरलोड वाहनों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा प्रशासन को शिकायत मिली कि गेट से बगैर पंजीकरण के वाहन खनन सामग्री ढो रहे हैं। ऐसे वाहनों को तत्काल सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें