नैनीताल। भारतीय डाक सेवा के वर्ष 2020 बैच के अधिकारी अमित दत्त को नैनीताल डाक मंडल का प्रवर अधीक्षक नियुक्त किया गया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। वहां सहायक अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश पांडेय, डाक निरीक्षक रामनगर हेमंत यादव, डाक निरीक्षक रुद्रपुर ऋषभ परगई, आईपीपीबी नैनीताल शाखा प्रबंधक दीपक गैरोला, आईपीपीबी रुद्रपुर शाखा प्रबंधक गोविंद सिंह तोमर आदि थे। संवाद