फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Wed, 09 Oct 2024 04:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। शक्तिफार्म रोड पर बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की हल्द्वानी में मौत हो गई। दुर्घटना में घायल बाइक सवार का उपचार चल रहा है। सोमवार देर रात शक्तिफार्म रोड पर जंगल से मजदूरी कर लौट रहे शहदौरा निवासी साइकिल सवार जिब्राहिल (34) की बसगर निवासी मंजीत सिंह की बाइक से टक्कर हो गई थी। हादसे में घायल दोनों लोगों को सीएचसी पहुंचवाया गया था। यहां से जिब्राहिल को हायर सेंटर रेफर कर दिया था। परिजनों ने बताया कि रात को जिब्राहिल की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें