फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर अमर उजाला ने शहीदों को किया नमन

Sun, 30 Oct 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
दीपावली पर अमर उजाला ने शहीदों को किया नमन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ने जन सरोकारों और अपनी जन पक्षधरता को सामने लाते हुए दीपावली की पूर्व संध्या पर शहीदों की याद में दीये जलाकर उन्हें नमन किया और दीपावली पर्व को शहीदों के नाम समर्पित किया। हल्द्वानी में तिकोनिया के नजदीक शहीद स्मारक पर हुए कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन


सभी ने शहीदों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके नाम का दीया जलाकर देश की आन-बान-शान पर न्यौछावर होने के लिए उन्हें सलाम किया। शहीदों की याद में देशभक्ति से ओतप्रोत गीत भी पेश किए गए।

प्रसिद्ध गायक पंकज पांडे ने ‘ए मेरे वतन के लोगो, जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी’ गीत पेश किया। अमर उजाला ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट केके मिश्रा, देहरादून एडीएम हरबीर सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनू अधिकारी, कर्नल बीडी पांडे मुख्य रूप से शामिल हुए। शहीदों की वीर नारियों को भी किया गया सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अतिथियों सिटी मजिस्ट्रेट, देहरादून के एडीएम, पूर्व पालिकाध्यक्ष और कर्नल कांडपाल को भी सम्मानित किया गया। दामिनी अरोरा ने संचालन किया। कार्यक्रम में अभिषेक शर्मा, नीरज बिष्ट, दीपक जोशी, कौस्तुभानंद जोशी, अंकुर शर्मा, अनिल डब्बू, हरजीत चड्ढा, बीना जोशी, सीएम पांडे, प्रेमा जोशी, सुचित्रा जायसवाल, संदीप कुकसाल आदि थे। 
 
एडीम दून ने गाया गीत
देहरादून के एडीएम और पूर्व में हल्द्वानी के सिटी मजिस्ट्रेट रहे हरबीर सिंह ने शहीदों की याद में ‘ए मेरे प्यारे वतन, तुझ पे दिल कुर्बान, तू ही मेरी आबरू, तू ही मेरी जान’ गीत गाकर श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें