फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान पांच से 12 वर्ष की उम्र के बच्चों का टीकाकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। केंद्र सरकार ने अब छोटे बच्चों खासकर पांच से 12 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए भी टीके को मंजूरी दे दी है। यह टीका उत्तराखंड में भी जल्द लगने जा रहा है। जागरूक लोग किसी न किसी माध्यम से बच्चों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के लिए आगे आ रहे हैं। इस अपील में अब खिलाड़ी भी शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन

------
खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में बच्चों की सेहत की चिंता करना प्रत्येक अभिभावक का फर्ज है। सावधानी बरतने के साथ सरकार की गाइड लाइन का पालन करना न केवल समझदारी है बल्कि इससे सुरक्षित भी रहा जा सकता है। खिलाड़ी और शिक्षक होने के नाते मैंने कोरोना काल में लोगों को काफी प्रेरित किया। अबकी बार बच्चों को और उनके अभिभावकों को प्रेरित करने का मौका मिला है। - अमित कांडपाल, पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी और शिक्षक
-------
खेलों में फिट बच्चों को ही रखा जाता है। फिट रहने के लिए शरीर का स्वस्थ होना जरूरी है। कोविडकाल में बड़ों के साथ बच्चों को भी सुरक्षित रखना सबकी जिम्मेदारी है। मैं अपने यहां आने वाले बच्चों को और उनके अभिभावकों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करूंगा। - मनोज कुमार भट्ट, क्रिकेट कोच, कोल्ट्स क्रिकेट क्लब
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें