फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बमस्यू के पास आल्टो खाई में गिरी, चार घायल

Fri, 24 Apr 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गरमपानी
विज्ञापन
विज्ञापन
खैरना-रानीखेत रोड पर बमस्यू गांव के पास बारात से लौट रही एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी खैरना ले जाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद चारों घायलों को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


अल्मोड़ा जिले के ख्यालीखेत गांव से बारात से लौट रही आल्टो (यूके 01 ए-8541) गुरुवार शाम करीब चार बजे जैसे ही बमस्यू गांव के पास पहुंची ही थी कि अनियंत्रित होकर सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में आल्टो कार में सवार रमेश सिंह (25) पुत्र स्व.दीवान सिंह बोहरा, कंचन कुवारगी (26) पुत्र बचे सिंह, चालक दीपक कुवारगी (32) पुत्र बचे सिंह सभी निवासी बधाड़ चिलियानौला अल्मोड़ा और ललित सिंह भंडारी (27) पुत्र अमर सिंह भंडारी निवासी मासी अल्मोड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने घायलों को खाई से बाहर निकाला और एक कैंटर से सीएचसी खैरना पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें