फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हड्डी रोग विशेषज्ञ की वैकल्पिक व्यवस्था से मरीजों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल में दो दिन के बाद हल्द्वानी से वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर हड्डी रोग विशेषज्ञ को बुलाया गया। मंगलवार को हड्डी रोग विशेषज्ञ के बैठने के बाद मरीजों को राहत मिली।
विज्ञापन


नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ इन दिनों ट्रेनिग पर हैं। इसके चलते निदेशक स्तर पर वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए बेस अस्पताल हल्द्वानी, गरमपानी और सितारगंज से चिकित्सकों की ड्यूटी बीडी पांडे अस्पताल में लगाई गई थी। विभागीय आदेश के बावजूद शनिवार व सोमवार को चिकित्सक अस्पताल नहीं पहुंचे। इसके चलते मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा था। मंगलवार को हल्द्वानी से डॉक्टर पहुंचे तो मरीजों और प्रबंधन ने राहत की सांस ली। पीएमएस डाॅ. टीके टम्टा ने बताया कि किसी कारणवश डॉक्टर दो दिन अस्पताल नहीं पहुंचे। अब अस्पताल में डाॅक्टर लगातार उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें