हल्द्वानी। शहर में जाम की समस्या से निजात नहीं मिली रही है। सोमवार को सुशीला तिवारी अस्पताल के सामने सीपीयू की तैनाती के बावजूद जाम लगता रहा। दिनभर गर्मी के बीच लोग जाम से जूझते रहे।
सुशीला तिवारी अस्पताल कुमाऊं का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है। यहां आसपास के जिलों से भी मरीज पहुंचते हैं। पूर्व में आईजी नीलेश आनंद भरणे ने जाम की समस्या के चलते यहां खड़े फड़-ठेले हटा दिए थे। अब दोबारा फड़-ठेले लगने और सवारी वाहन खड़ होने से जाम लगने के कारण मरीजों और अन्य को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के गेट नंबर दो के बाहर भी ई-रिक्शा खड़े होने से अक्सर जाम की समस्या रहती है। वहीं नैनीताल रोड पर रोडवेज से लेकर मंगलपड़ाव तक रुक-रुककर जाम लगता रहा। नैनीताल रोड पर सड़क किनारे वाहन खड़े होने जाम की समस्या रही।
ट्रैफिक पुलिस और सीपीयू से कहा गया है कि वह सुशीला तिवारी अस्पताल के पास वाहनों की अवैध पार्किंग पर कार्रवाई करें। साथ ही फड़ और ठेले न लगने दें।
हरबंश सिंह, एसपी क्राइम एंड ट्रैफिक