फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अल्मोड़ा के युवक की नैनीताल में संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 13 Dec 2023 01:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के तल्लीताल क्षेत्र में सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में युवक के बेसुध मिलने से हड़कंप मच गया। अस्पताल पहुंचाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को तल्लीताल क्षेत्र में दुकानदारों व राहगीरों ने एक युवक को सड़क किनारे बेसुध पड़ा देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। कुछ देर बाद आपातकालीन वाहन 108 से युवक को बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंची युवक की बड़ी बहन ने मृतक की पहचान तिलाड़ी अल्मोड़ा निवासी राजू पंत (40) के रूप में की। उन्होंने बताया कि राजू सोमवार को हल्द्वानी स्थित उनके घर आया था। सोमवार शाम वह घर जाने की बात कहकर निकला था। वह नैनीताल क्यों आया, इसका बारे में कोई जानकारी नहीं है।

वहीं तल्लीताल स्थित एक होटल के कर्मचारियों ने बताया कि राजू पंत ने रात को होटल में एक कमरा किराये पर लिया था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह चेकआउट कर निकल गया था। सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें