फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मलबा गिरने से बंद रहा अल्मोड़ा हाईवे

Sun, 17 Nov 2024 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे क्वारब की पहाड़ी से सड़क पर गिरा मलबा देर शाम छह बजे तक नहीं हटाया जा सका। इस कारण मार्ग बंद रहा और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा सड़क बंद होने के चलते यात्रियों को अल्मोड़ा पहुंचने के लिए 50 किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा। वहीं, कई वाहन चालक सड़क नहीं खुल पाने के चलते लौट गए।
विज्ञापन

सड़क के बंद होने से अल्मोड़ा और हल्द्वानी की तरफ आने-जाने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को सुबह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार में खड़े रहना पड़ा। जाम के चलते अल्मोड़ा की ओर जाने वाले छोटे वाहन काकड़ीघाट-बेडगांव से अल्मोड़ा की ओर रवाना हुए। वहीं, क्वारब और खैरना पुलिस ने अल्मोड़ा जाने वाले वाहनों को खैरना से रानीखेत होते हुए अल्मोड़ा भेजा।
इसके चलते यात्रियों को 50 किमी अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा। देर शाम खबर लिखे जाने तक सड़क पर यातायात सुचारु नहीं हो पाया था, जबकि अल्मोड़ा प्रशासन की ओर से रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक सुरक्षा की दृष्टि से भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर यातायात बंद रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें