फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर में आवंटित की जाएं दुकानें

विज्ञापन
हल्द्वानी में व्यापारियों के साथ वार्ता करते सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह। अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रांसपेार्टर का काम न करने वाले कारोबारियोें का आवंटन निरस्त किया जाए। ट्रांसपोर्ट का काम कर रहे दूसरे व्यापारियों को भूखंड आवंटित किए जाएं।
विज्ञापन

देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह से मुलाकात की। कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर में लोग ट्रांसपोर्टर का काम नहीं कर रहे हैं। ऐसे लोगों की जांच कर उनके भूखंड आवंटन अति शीघ्र निरस्त किए जाएं। साथ ही ऐसे लोगों को आवंटन किया जाए जो ट्रांसपोर्टर का काम कर रहे हैं। सिंह ने बताया कि व्यापारियों से ट्रैफिक जाम, अतिक्रमण और शहर की अन्य समस्याओं पर बात की गई। अतिक्रमण हटाओ अभियान में उनसे सहयोग करने की बात कही गई। बताया कि व्यापारियों ने मांग की बाजार क्षेत्र में पार्किंग स्थल बनाया जाए। व्यापारियों की पार्किंग की मांग पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। इस दौरान हुकुम सिंह कुंवर, जसविंदर सिंह भसीन, केदार पलड़िया, राजीव जायसवाल, राजकुमार केसरवानी, घनश्याम वर्मा, परमजीत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें