फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शव वाहन से प्रवेश शुल्क लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ंरामनगर। नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे भुवन पांडेय ने पालिका की प्रवेश शुल्क वसूली पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने शव वाहन से वसूले जा रहे प्रवेश शुल्क को गलत बताया है। उधर प्रवेश शुल्क की वसूली को लेकर एसडीएम की ओर से भी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी रहे पांडेय ने सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को एक वीडियो अपलोड किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि पालिका की ओर से कॉमर्शियल वाहनों से प्रवेश शुल्क के नाम पर वसूली की जा रही है।
कहा कि बृहस्पतिवार को रामनगर से शव लेकर छोई की ओर आ रहे लोगों को प्रवेश शुल्क के नाम पर परेशान किया गया। साथ ही शव वाहन चालक से प्रवेश शुल्क लिया गया जिसे उन्होंने व्यावहारिक बताया। नगर पालिका को बायलॉज बनाने का अधिकार है लेकिन इसके लिए भी सीमाएं बनाई गई है। प्रवेश शुल्क के लिए नगर पालिका बायलॉज नहीं बना सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें