फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आर्य समाज की संपत्ति हड़पने के प्रयास का आरोप

Mon, 20 Jul 2026 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। आर्य समाज मंदिर के मंत्री केदार सिंह ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों की ओर से पवित्र संस्था को निजी संपत्ति बताकर इसे हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। दशकों से संस्था धार्मिक आयोजनों के साथ ही विवाह समारोह समेत अन्य सामाजिक कार्यक्रम करवाती है। परोपकार के उद्देश्य से वर्षों से संस्था काबिज है। आरोप लगाया कि अब कुछ लोग यहां अपना अधिकार जमाने की कोशिश कर रहे हैं। कमेटी के निर्णयों की अवहेलना भी की जा रही है। निहित स्वार्थ के चलते जनता की संपत्ति का दुरुपयोग कर संस्था को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। बीते दिनों एक कर्मी से दुर्व्यवहार किया गया जो निंदनीय है। मंत्री का कहना है कि उन्होंने आर्य समाज से संबंधित लोगों से पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें