फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: बेस अस्पताल में मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़, बिना जांच के ब्लड सैंपल की रिपोर्ट जारी

Sat, 30 Sep 2023 03:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

बेस अस्पताल हल्द्वानी पर एक युवक ने गंभीर आरोप लगाए है। बेस अस्पताल पहुंचे एक युवक ने आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल में बिना जांच के ही रिपोर्ट दी जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेस अस्पताल हल्द्वानी पर एक युवक ने गंभीर आरोप लगाए है। बेस अस्पताल पहुंचे एक युवक ने आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल में बिना जांच के ही रिपोर्ट दी जा रही है। विभाग की लापरवाह कार्यप्रणाली के कारण मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

विज्ञापन


लालडांठ निवासी संजय पाठक ने कहा कि उनकी मां का बेस अस्पताल में मोतियाबंद का ऑपरेशन होना है। इस संबंध में अस्पताल की ओर से जरूरी जांचें करवाई गई। इसके लिए उन्होंने ब्लड सैंपल दिया। दूसरे दिन जब जांच रिपोर्ट लेने गए तो पता चला कि रजिस्टर में इंट्री नहीं की गई है। जब संजय ने उन्हें सैंपल देने की प्राप्ति का पर्चा दिखाया तो सामने ही पर्चे के आधार पर निगेटिव की रिपोर्ट जारी कर दी। इस पर तीमारदार ने आपत्ति भी जताई तो लैब में मौजूद कर्मचारी से कुछ कहते नहीं बना।

मामले की जानकारी लेने के लिए जब पीएमएस डॉ. सविता हयांकी से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इधर संजय ने कहा है कि वह इस मामले को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में भी लाएंगे कि किस तरह से बेस अस्पताल में इलाज और जांच में लापरवाही की जा रही है।

विज्ञापन

डेंगू के 12 मरीज मिले

नैनीताल जिले में डेंगू मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को डेंगू के नए 12 मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने कहा कि इन दिनों डेंगू से कुछ राहत मिली है। अस्पताला में डेंगू मरीजों की संख्या कम हो रही है।


पूर्व सैनिक की मौत मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग

पूर्व सैनिक की मौत का मामला स्वास्थ्य निदेशक तक पहुंच गया है। जयदेवपुर हरिपुर नायक निवासी किरन बसेड़ा ने स्वास्थ्य निदेशक को भेजे पत्र में कहा कि उनके पति महेश सिंह बसेड़ा को तबीयत खराब होने पर नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। 27 सितंबर को उनका ऑपरेशन गलत तरीके से कर दिया गया। आरोप है कि ऑपरेशन के संबंध में परिजनों को कोई जानकारी नहीं दी थी। किरन बसेड़ा ने उच्च स्तरीय मेडिकल बोर्ड से जांच की मांग उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें