फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल और आसपास के सभी पर्यटक स्थल सुरक्षित : रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने देश-विदेश के सैलानियों से अपील की है कि वह वीकेंड और छुट्टियां इंजाॅय करने नैनीताल और इसके आसपास के पर्यटक स्थलों में पहुंचें। कहा कि नैनीताल पूरी तरह सुरक्षित होने के साथ शहर में शांति है।
विज्ञापन


बुधवार को नैनीताल में हुई सांप्रदायिक हिंसा और उसके अगले दिन हुए नैनीताल बंद के आह्वान के बाद सरोवर नगरी ही नहीं बल्कि आसपास के पर्यटक स्थलों पर भी प्रभाव पड़ा है और पर्यटक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। इसे देखते हुए शुक्रवार को आयुक्त दीपक रावत ने सैलानियों के लिए संदेश जारी किया। वीडियो संदेश में आयुक्त ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया में भ्रामक खबरें फैला रहे हैं कि नैनीताल सुरक्षित नहीं है। कहा, नैनीताल में हुई घटना का दोषी गिरफ्तार हो चुका है और शहर अब पूरी तरह से शांत है। शहर में पर्याप्त संख्या में फोर्स मौजूद है। जिन सैलानियों की बुकिंग हैं और वीकेंड में आना चाहते हैं, वे बेझिझक आ सकते हैं। उन्होंने पर्यटकों से अनुरोध किया है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें और यहां आकर वीकेंड और छुट्टियों को इंजाय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें