हल्द्वानी। मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के बीच जिलाधिकारी वंदना ने सोमवार को भारी से अत्यधिक वर्षा की आशंका को देखते हुए सभी स्कूल कॉलेज, आंगनबाड़ी केंद्र में अवकाश घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि नदी-नालों में तेज बहाव को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश रहेगा।